फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शर्मनाक : झारखंड के दुमका जिले में एक शख्स ने बेटी पैदा करने पर अपनी पत्नी को दिया तीन तलाक, केस दर्ज

Sat, 20 Nov 2021 03:24 AM IST
Kuldeep Singh पीटीआई, दुमका

सार

दुमका जिले में एक पत्नी ने अपने व्यक्ति के खिलाफ तीन तलाक का मामला दर्ज कराया है। पुलिस को दी गई शिकायत में बिछिया पहाड़ी गांव की रहने वाली 28 वर्षीय महिला ने अपने पति पर मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने का भी आरोप लगाया है।
विज्ञापन
तीन तलाक- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झारखंड के दुमका जिले में एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है, जब उसने तीन लड़कियों को जन्म देने के लिए अपनी पत्नी को कथित तौर पर तीन तलाक दिया था। एक पुलिस अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

विज्ञापन


पुलिस को दी गई शिकायत में बिछिया पहाड़ी गांव की रहने वाली 28 वर्षीय महिला ने अपने पति पर मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने का भी आरोप लगाया है। अधिकारी ने कहा कि पुलिस ने आईपीसी की विभिन्न धाराओं और मुस्लिम महिला (विवाह पर अधिकारों का संरक्षण) अधिनियम, 2019 के तहत मामला दर्ज किया है, जो तत्काल तीन तलाक की प्रथा पर प्रतिबंध लगाता है।

तीन तलाक मामले की शिकायत गुरुवार को शिकारीपाड़ा थाने में दर्ज कराई गई थी। 2011 में शादी करने वाली महिला ने आरोप लगाया कि उसके पति ने तीन लड़कियों को जन्म देने के बाद उसे प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें