फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झारखंड : गंगा की गोद में समाया पश्चिम बंगाल जा रहा मालवाहक जहाज, आठ लोग लापता, बाकी सामान भी डूबा

Tue, 24 Nov 2020 08:27 AM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
विज्ञापन
गंगा नदी में डूबा मालवाहक जहाज। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

झारखंड के साहिबगंज के राजमहल से पश्चिम बंगाल के मालदा के बीच एक दर्दनाक हादसा हुआ है। इस इलाके में फेरी घाट पर गंगा नदी में चल रहा मालवाहक जहाज डूब गया है। ऐसा बताया जा रहा है कि इस हादसे में आठ लोग लापता हैं। इसके अलावा जहाज पर सवार आठ ट्रक भी डूब गए हैं।

विज्ञापन


ये ट्रक पत्थर से लदे हुए थे, जो हादसे की वजह से गंगा नदी में समा गए। प्रशासन की ओर से किए गए राहत बचाव कार्य में छह लोगों को बाहर निकाल लिया गया है लेकिन दो लोग अभी भी लापता हैं। बता दें कि गोताखोरों की टीम लापता लोगों की तलाश कर रही है।

मालदा के जिलाधिकारी ने जानकारी दी कि गंगा नदी में जहाज पलटने से जहाज पर सवार आठ लोग लापता हो गए थे, जिसके बाद सर्च ऑपरेशन में छह लोगों को बाहर निकाल लिया गया है, लेकिन अभी भी बचे हुए दो लोगों की तलाशी ली जा रही है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, राजमहल से पश्चिम बंगाल के मानिकचक तक चलने वाला पानी का जहाज सोमवार को लैंडिंग के समय नदी में पलट गया। 
विज्ञापन


इस हादसे में आठ लोगों समेत पत्थर से भरे आठ ट्रक भी पानी में डूब गए। ऐसा बताया जा रहा है कि आठ गाड़ियां एक तरफ लोड की हुई थीं, जिसकी वजह से जहाज पलट गया। जहाज ता ड्राइवर भी गंगा नदी में डूब गया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें