फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हॉस्टल संचालक ने छात्रा से किया रेप, पत्नी ने धमकाया

Wed, 10 Jul 2013 02:49 PM IST
इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
झारखंड की राजधानी रांची में नौ साल की बच्ची के साथ लगातार 20 दिनों तक दुष्कर्म हुआ।
विज्ञापन


खुलासा तब हुआ जब बच्ची से उसकी मां मिलने आई और रो-रोकर अपनी आप बीती सुनाई। मां की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी संजय साहू को गिरफ्तार कर लिया है।

मामले की जानकारी लेने खलारी डीएसपी राधा प्रेम किशोर भी मैक्लुस्कीगंज थाने पहुंचे।

बच्ची जेनेट एकेडमी कक्षा चार की स्टूडेंट है। बच्ची के साथ दुष्कर्म उसके हॉस्टल के संचालक संजय साहू ने किया, जहां वह रहती थी।

खास बात यह है कि उस हॉस्टल में 20 से 25 स्टूडेंट रहते हैं इनमें ज्यादातर छात्राएं हैं। इनकी उम्र 6 से 12 साल है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने छात्रा को मेडिकल के लिए रांची भेजा है।
विज्ञापन


छात्रा ने बताया कि उसने संजय की पत्नी पिंकी देवी को घटना की जानकारी दी थी। लेकिन, उन्होंने उल्टे उसे ही डांट दिया। उन्होंने छात्रा को मुंह बंद रखने की चेतावनी देते हुए धमकाया कि अगर मुंह खाला तो जान से मरवा देंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें