फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झारखंड: 7वीं कक्षा की छात्रा ने पॉकेट मनी से बनवाए दो टॉयलेट

Sun, 19 Mar 2017 09:18 PM IST
amarujala.com- Presented by: मुकेश झा
विज्ञापन
विज्ञापन
झारखंड के जमशेदपुर की 7वीं कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा को शहर में स्वच्छ भारत में उसके योगदान के लिए पुरस्कृत किया गया है। एसोचैम के द्वारा शनिवार को आयोजित स्वास्थ्य और कल्याण 2017 के राष्ट्रीय सम्मेलन में छात्रा मोन्द्रिता चटर्जी को यह विशेष पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक मोन्द्रिता ने अपने पॉकेट मनी से 24,000 रूपये जमा की थी। उसने जमशेदपुर के टेल्को शहर के केन्द्राडीह गांव में दो शौचालय का निर्माण कराया। 350 की आबादी वाले इस गांव में एक भी शौचालय नहीं था। मोन्द्रिता अब शहर से सटे पर्सुडीह के नजदीक होलुद्बनी गांव में इस कार्य को दोहरा रही है। उसने कहा कि "फेसबुक के माध्यम से मुझे केरल और कोलकाता के लोगों से दान भी मिला है"। जिसके जरिये हम इस कार्य को और आगे करना चाहती हूं।

बहरहाल ,मोन्द्रिता के इस कार्य को देखकर स्वास्थ्य मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी ने उसे पुरस्कार से सम्मानित किया। इससे पहले मोन्द्रिता को राज्य सरकार के द्वारा स्वच्छ भारत अभियान के क्षेत्र में योगदान के कई सारे पुरस्कार प्रदान किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें