झारखंड के दुमका में पुलिस ने 6 नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। साथ ही उनके पास से 31 लाख रुपये नगद, एटीएम और देशी हथियार भी जब्त किए गए हैं। पुलिस ने नक्सलियों के पास से 7 मोबाइल भी बरामद किए हैं।
यह गिरफ्तारी दुमका पुलिस ने नक्सल प्रभावित इलाके काठीकुंड के चांदनी चौक के पास से की। इन नक्सलियों में से एक भाकपा (माओवादी) जोनल कमिटी का हार्डकोर सदस्य मिथिलेश मंडल भी है जो 2012 में गिरिडीह जिले से फरार हुआ था। समझा जा रहा है की जो रकम इन नक्सलियों से बरामद हुए हैं वे जबरन लेवी में वसूले गए थे।
J'khand: 6 Naxals arrested from Kathikund (Dumka). Rs 31 lakh cash, bank account pass books, ATM, 2 local-made pistols & 7 mobiles recovered pic.twitter.com/utdJQKjN4o
— ANI (@ANI_news) November 29, 2016