फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झारखंड में बड़ा हादसा: बस खाई में गिरने से छह लोगों की मौत, 39 घायल

Tue, 25 Jun 2019 01:08 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गढ़वा
विज्ञापन
खाई में गिरी बस - फोटो : ANI
विज्ञापन

झारखंड में एक बड़ा सड़क हादसा हुआ है। गढ़वा-अंबिकापुर मार्ग पर जिला मुख्यालय गढ़वा से करीब 14 किलोमीटर पीछे स्थित अन्नराज नावाडीह घाटी में एक बस के खाई में गिरने से 6 लोगों की मौत हो गई और लगभग 39 लोग घायल हैं। घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है जिनमें से कई की हालत गंभीर बताई जा रही है। 

विज्ञापन


हादसा रात के 2.30 बजे हुआ। सूचना के बाद पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गई। स्थानीय ग्रामीण भी मौके पर पहुंचकर मदद में जुट गए। बताया जा रहा है कि अभी कई लोग बस के नीचे दबे हुए हैं जिनको निकालने के लिए स्थानीय लोग पुलिस के साथ मिलकर बचाव अभियान चला रहे हैं। बस अम्बिकापुर से सासाराम जा रही थी। 




बता दें की 21 जून को हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में एक बस 300 मीटर गहरे नाले में गिर गई थी। इसमें 44 लोगों की मौत हो गई थी और 30 से ज्यादा जख्मी हुए थे। 
विज्ञापन


कुल्लू एसपी शालिनी अग्निहोत्री ने बताया था कि हादसा जिले की बंजार तहसील में धोथ मोड़ के पास हुआ। बस में क्षमता से अधिक यात्री सवार थे। बंजार पटवारी शीतल कुमार के मुताबिक, बस कुल्लु से गड़ गुशानी जा रही थी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें