फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झारखंड : हजारीबाग में छापेमारी के दौरान गेहूं की 400 बोरियां जब्त, दो लोगों को गिरफ्तार किया

Tue, 17 May 2022 03:25 AM IST
योगेश साहू पीटीआई, हजारीबाग।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

झारखंड के हजारीबाग में छापेमारी के दौरान एक घर से सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) के लाभार्थियों के बीच वितरण के लिए लाया गया चार सौ बोरी गेहूं बरामद किया गया है। हजारीबाग (सदर) एसडीओ विद्याभूषण कुमार ने कहा कि इस मामले में दो व्यक्तियों को गिरफ्तार भी किया गया है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि गेहूं की बोरियां जिस ट्रक में लादकर ले जाई जा रही थीं, उसे भी जब्त कर लिया गया है। कुमार ने बताया कि हजारीबाग जिला आपूर्ति अधिकारी अरविंद कुमार के नेतृत्व में एक टीम ने गुप्त सूचना मिलने के बाद यह पूरी कार्रवाई की। जिला आपूर्ति अधिकारी ने कार्रवाई करते हुए जिले के मटवारी मोहल्ले में एक आवास पर छापा मारा था। यहां से गेहूं के बोरे बरामद किए गए। सभी 400 बोरियों पर भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) की मुहर लगी हुई थी।

उन्होंने बताया कि मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। यह दोनों आरोपी मटवारी इलाके में बने घर में हाल ही में रहने आए थे। यह मकान आरोपियों के किसी रिश्तेदार का बताया जा रहा है। इस मामले में एक प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। एसडीओ ने कहा कि पुलिस की ओर से गहन जांच करने के बाद मामले में अधिक जानकारी उपलब्ध होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें