फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jamshedpur: जमशेदपुर में मोटरसाइकिल से पीछा कर एक व्यक्ति पर बरसाईं गोलियां; इलाज के दौरान मौत

Mon, 20 Jan 2025 11:03 AM IST
अभिषेक दीक्षित पीटीआई, रांची

सार

नगर के पुलिस अधीक्षक (एसपी) कुमार शिबाशीष ने डीएसपी भोला प्रसाद के साथ रात में घटनास्थल का दौरा किया। अपराधियों की पहचान के लिए इलाके के सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। हत्या का कारण पुरानी रंजिश हो सकती है। इसकी जांच की जा रही है। संतोष सिंह और उसका भाई हत्या के एक मामले में जेल भी जा चुके थे।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झारखंड के जमशेदपुर में 35 सा एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना रविवार रात मानगो थाना क्षेत्र के गुरुद्वारा रोड पर हुई। पुलिस के मुताबिक, संतोष सिंह के घर के पास मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए हथियारबंद लोगों ने उन पर गोलियां चला दीं। संतोष भागकर पास के एक घर में घुस गए, लेकिन बंदूकधारियों ने मोटरसाइकिल से उनका पीछा किया और उन्हें गोली मार दी। संतोष सिंह को तीन गोलियां लगने पर एमजीएम अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन

नगर के पुलिस अधीक्षक (एसपी) कुमार शिबाशीष ने डीएसपी भोला प्रसाद के साथ रात में घटनास्थल का दौरा किया। अपराधियों की पहचान के लिए इलाके के सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। हत्या का कारण पुरानी रंजिश हो सकती है। इसकी जांच की जा रही है। संतोष सिंह और उसका भाई हत्या के एक मामले में जेल भी जा चुके थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें