फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jharkhand: पूत बना कपूत, सुपारी देकर कराई पिता की हत्या; मां के इलाज के लिए पैसे नहीं देने पर था नाराज

Mon, 20 Jan 2025 01:01 AM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

झारखंड पुलिस ने रविवार को एक व्यक्ति को अपने ही पिता की हत्या की साजिश रचने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि पिता के द्वारा मां के इलाज के लिए पैसे नहीं देने पर नाराज होकर बेटे ने ये कदम उठाया।
विज्ञापन
अपराध (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झारखंड के सरायकेला-खरसावां 13 जनवरी को एक स्टूडियो मालिक की हत्या मामले में बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां पुलिस ने हत्या के आरोप में स्टूडियो मालिक की पहली पत्नी के छोटे बेटे को हत्या की साजिश रचने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है। बता दें कि 13 जनवरी की सुबह दिलीप गोराई को व्यस्त चांडिल बाजार में उनके स्टूडियो के अंदर दो मोटरसाइकिल सवार हत्यारों ने गोली मारकर हत्या कर दी।
विज्ञापन


मामले में राकेश ने आरोप लगाया था कि उसके पिता ने उसकी मां और बच्चों को नजरअंदाज किया था, जिससे वह नाराज था। साथ ही पुलिस ने राकेश के अलावा 19 साल के दो कॉन्ट्रैक्ट किलर भी गिरफ्तार किया है, जिन्होंने दिलीप गोराई की हत्या की थी। 

पुलिस अधिकारी ने दी जानकारी
चांडिल के उप-विभागीय पुलिस अधिकारी अरविंद कुमार बिन्हा के अनुसार, राकेश गोराई को इलाके में एक अच्छे व्यक्ति के रूप में जाना जाता था। वह अपनी बीमार मां की देखभाल करते थे और इसके लिए वे बाजार में मछली बेचकर अपना गुजर-बसर करते थे। उनकी मां को उनके पति (राकेश के पिता) ने कथित तौर पर नजरअंदाज किया हुआ था। 
विज्ञापन


इसके साथ ही बिन्हा ने यह भी बताया कि राकेश के भाई की लगभग एक साल पहले सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी, और उसके बाद राकेश को अकेले ही अपनी मां, जो हृदय रोग से पीड़ित थीं, का इलाज कराना पड़ा। इस दौरान राकेश को काफी आर्थिक मुश्किलों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें