फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जोजिला पास पर बन रही साउथ एशिया की सबसे लंबी टनल, जानें क्या है खासियत?

Wed, 24 Aug 2016 10:55 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/श्रीनगर
विज्ञापन
1 of 10
zojila pass - फोटो : File Photo
दक्षिण एशिया की सबसे लंबी टनल के निर्माण का रास्ता खुलने होने जा रहा है। श्रीनगर-कारगिल-लेह हाईवे पर स्थित जोजिला दर्रे पर प्रस्तावित इस महत्वाकांक्षी परियोजना की टेंडरिंग प्रक्रिया आखिरी चरण में है।
विज्ञापन

ये है टनल प्रोजेक्ट

2 of 10
zojila pass - फोटो : File Photo
दुर्गम इलाका और दुश्वार मौसम में चौदह किलोमीटर लंबी सुरंग तैयार करने के लिए सात साल का समय तय किया गया है जिस पर टेंडर जारी होते ही काम शुरू कर दिया जाएगा। 
विज्ञापन

3 of 10
zojila pass - फोटो : File Photo
नेशनल हाईवे इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कारपोरेशन लिमिटेड (एनएचआईडीसीएल) ने पहली बार ग्लोबल टेंडरिंग के तहत अंतरराष्ट्रीय कंपनियों को रिझाने के लिए रोड शो की श्रृंखला चलाई है जो लगभग पूरी हो गई है।

4 of 10
zojila pass - फोटो : File Photo
9090 करोड़ रुपये की लागत से प्रस्तावित टनल लदाख रीजन को शेष भारत से साल भर जोड़े रखने के लिहाज से महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन

5 of 10
zojila pass - फोटो : File Photo
एनएचआईडीसीएल के डिप्टी जनरल मैनेजर जम्मू-कश्मीर अशोक कुमार झा के अनुसार जोजिला दर्रे पर टनल बनाने के लिए ग्लोबल टेंडरिंग की प्रक्रिया अंतिम चरण में हैं।
विज्ञापन

6 of 10
zojila pass - फोटो : File Photo
निगम ने विडियो कांफ्रेंसिंग सहित पहली बार रोड शो के जरिये अंतरराष्ट्रीय कंपनियों को प्रोजेक्ट के प्रति जागरूक किया है। टेंडरिंग प्रक्रिया अगस्त के अंत में पूरी होने जा रही है। रोड टनल प्रोजेक्ट से लेह और कारगिल का इलाका साल भर शेष भारत से जुड़ा रहेगा।
विज्ञापन

7 of 10
zojila pass - फोटो : File Photo
वर्तमान में लगभग छह महीने के लिए हाईवे का यातायात प्रभावित रहता है। 414 किलोमीटर लंबे लेह-कारगिल-श्रीनगर नेशनल हाईवे पर जोजिला दर्रा लांघने के लिए 9 किलोमीटर का फासला बेहद खौफनाक और जोखिम भरा है। 

8 of 10
zojila pass - फोटो : File Photo
जर्जर सड़क, भू-स्खलन और बर्फ की फिसलन से वाहनों की आवाजाही मुश्किल से होती है। साल में लगभग छह महीने तक हाईवे इसी वजह से बंद रहता है। जोजिला दर्रे से 14.083 किलोमीटर लंबी टनल का प्रस्ताव है। टनल के अलावा 10.820 किलोमीटर अप्रोच रोड बनेगी। 
 

9 of 10
zojila pass - फोटो : Getty
9090 करोड़ की लागत से सात साल में टनल तैयार होगी जिसके अलावा निर्माण एजेंसी को 15 वर्ष तक इसकी मरम्मत और रखरखाव का जिम्मा संभालना होगा।
विज्ञापन

10 of 10
zojila pass - फोटो : File Photo
निगम ने किसी परियोजना के लिए पहली बार रोड शो अभियान चलाया है। 10 अगस्त को दिल्ली, 19 अगस्त को हैदराबाद के बाद अब मुंबई में रोड शो होगा। निर्माण कंपनियों को प्रोजेक्ट की जटिलताएं समझाने के लिए रोड शो किए जा रहे हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें