अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। युवा कबड्डी सीरीज के लिए 20 सदस्यीय टीम घोषित की गई है। सीरीज 25 सितंबर से 22 अक्टूबर के बीच तमिलनाडु के मदुरई में होगी। 20 में से 14 खिलाड़ी टीम का हिस्सा रहेंगे जबकि शेष खिलाड़ियों को आवश्यकता पर टीम में शामिल किया जाएगा। जम्मू-कश्मीर एमेच्योर कबड्डी एसोसिएशन ने टीम का चयन किया है।
सीईओ कुलदीप गुप्ता ने कहा कि ट्रायल और फिटनेस ट्रेनिंग कोचिंग कैंप के बाद 20 खिलाड़ियों को चुना गया। टीम की कमान राजन सिंह मन्हास को सौंपी गई है। टीम में अमृत देव सिंह, अमन ललोत्रा, इरफान अहमद मीर, परवीन कुमार, संदीप सिंह, लक्ष्मण लाल, इरफान अली, अजय कुमार, रिदम शर्मा, वसीम भट्ट, आकाश शर्मा, आमिर, आदर्श, रोहित सिंह, रविंदर सिंह, एहतशाम अशरफ, किफायत-उल-इशाक, सद्दाम हुसैन, ध्रुव सिंह शामिल हैं। पहले 14 खिलाड़ी युवा कबड्डी शृंखला के पहले दौर के लिए जाएंगे और बाकी आरक्षित होंगे। चैंपियनशिप में पहले स्थान वाली टीम को 20 लाख, दूसरे स्थान पर 10 लाख, तीसरे स्थान पर 5 लाख, चौथे स्थान पर 2 लाख, पांचवें स्थान पर एक लाख और छठे स्थान पर रहने वाली टीम को 50 हजार रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। टीम के साथ सुदेश कुमार रैना कोच और मो. अमीन युवा आधिकारिक के रूप से साथ रहेंगे। ब्यूरो