अंडर-19 क्रिकेट: गांधीनगर और जम्मू जोन के बीच फाइनल आज
जम्मू। अंतर जोनल जिला स्तरीय अंडर-19 लड़के क्रिकेट में फाइनल वीरवार को खेला जाएगा। नगरोटा खेल गांव में मुकाबला गांधीनगर और जम्मू जोन के बीच होगा। बुधवार को सेमीफाइनल मुकाबले खेले गए। जम्मू ने भलवाल और गांधीनगर ने सतवारी जोन को हराया।
युवा सेवा और खेल विभाग जम्मू द्वारा आयोजित प्रतियोगिता में पहला सेमीफाइनल जम्मू और भलवाल जोन के बीच हुआ। जम्मू जोन से 68 रन से जीत दर्ज की। जम्मू ने पहले बल्लेबाजी करते सात विकेट पर 133 रन बनाए। आशुतोष ने 50 रन का योगदान दिया। निखिल और निश्चय ने दो-दो विकेट झटके। भलवाल की टीम सात विकेट पर 65 रन की बना सकी। दूसरा मैच गांधीनगर और सतवारी के बीच हुआ। गांधीनगर ने 33 रन से जीत हासिल की। गांधीनगर ने 10 विकेट पर 66 रन बनाए। सतवारी के लिए अथर्व ने चार विकेट झटके। कम लक्ष्य होने के बाद भी सतवारी की टीम को हार मिली। पूरी टीम दस विकेट खोकर मात्र 33 रन बना पाई। गांधीनगर के लिए साहिल ने पांच विकेट झटके। ब्यूरो