फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेरोजगार युवाओं में रोष, डिग्रियां लेकर भटक रहे युवा

विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा। पढे़ लिखे बेरोजगार युवक काफी निराश हैं। डिग्रियां लेकर वह चतुर्थ श्रेणी पद के लिए परीक्षाएं दे रहे हैं। शनिवार से चतुर्थ श्रेणी पद के लिए परीक्षाएं शुरू हुई हैं। इनमें कई युवक तो बीए, बीएससी और बीकॉम तक डिग्री धारक केंद्रों में देखे गए।
विज्ञापन

बीएससी युवक नरेश, राहुल, नितिन ने बताया कि सेना में वह भर्ती नहीं हो सकते हैं। सिविल महकमों में भी अब रोजगार नहीं मिल रहा है। ऐसे में वह अब चतुर्थ श्रेणी पद के लिए ही भागदौड़ कर रहे हैं। निजी कारखानों में भी उन लोगों को रोजगार नहीं दिया जा रहा है। ऐसे में वह करें तो क्या करें। उन्हें कोई समझ नहीं आ रहा है। उन जैसे सैकड़ों युवक हाथों में डिग्रियां लिए बेरोजगार भटक रहे हैं। जम्मू-कश्मीर में बेरोजगारी की हद हो चुकी है। इस बात का अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि चतुर्थ श्रेणी पद के लिए चार लाख आवेदन लगे हैं। जबकि आठ हजार पद भरे जाने हैं। ऐसे में वह क्या उमीद करें कि उन्हें रोजगार मिल पाएगा। उन्होंने जम्मू-कश्मीर के एलजी से अपील की है कि रोजगार के अधिक से अधिक साधन उपलब्ध कराएं ताकि बेरोजगार युवाओं का भविष्य संवर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें