फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: युवाओं ने नशे के खिलाफ ली शपथ

Wed, 05 Mar 2025 01:27 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
रियासी में ट्रायल से पहले नशे के विरुद्ध शपथ लेते युवा। संवाद - फोटो : reasi
विज्ञापन
रियासी। मोटर व्हीकल विभाग की ओर से मंगलवार को वाहन परीक्षण (ट्रायल) से पहले युवाओं को नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई गई।एआरटीओ नीरज शर्मा ने युवाओं को हाथों में बैनर पकड़ाकर शपथ दिलाई और उन्हें नशे से बचने के लिए योग और खेलकूद गतिविधियों में शामिल होने की सलाह दी। उन्होंने चालकों को चेतावनी दी कि नशे की हालत में वाहन चलाना खतरनाक हो सकता है और यह न केवल उनकी बल्कि दूसरों की जान के लिए भी जोखिमपूर्ण है। शपथ ग्रहण के बाद युवाओं के लाइट और हैवी वाहन ट्रायल भी संपन्न हुए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें