आंखों की जांच करती डॉक्टर। संवाद
- फोटो : pauni
पौनी। स्थानीय प्राइमरी हेल्थ सेंटर में मंगलवार को बीएमओ रजनीश की देखरेख में सामाजिक संस्था नेशनल इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग एंड कंसलटेंसी की ओर से एक दिवसीय चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया। शिविर में नेत्र विशेषज्ञ डॉक्टर सुनाली गुप्ता ने 80 लोगों की निशुल्क आंखों की जांच की। इसके अलावा, राजकीय प्राइमरी स्कूल पुरिया में 26 विद्यार्थियों की भी आंखों की जांच की गई। स्थानीय निवासी सतपाल (कान्हा) ने बताया कि उन्हें भी इस शिविर में आंखों की निशुल्क जांच कराने का अवसर मिला। संवाद