फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्रों में सक्रिय रहे युवा: एजाज

विज्ञापन
बठिंडी में युवाओं के साथ बैठक के दौरान विधायक एजाज व अन्य फोटो नेकां
विज्ञापन
जम्मू। नेकां के पुंछ से विधायक एजाज जान ने शहर बठिंडी में युवाओं के साथ एक बैठक की। इसका उद्देश्य युवाओं की भागीदारी बढ़ाना और उनके ज्वलंत मुद्दों को संबोधित करना था। इस कार्यक्रम का आयोजन यूथ नेशनल कॉन्फ्रेंस (वाईएनसी) के प्रांतीय अध्यक्ष तेजिंदर पाल सिंह अमन द्वारा किया था। इसमें साहिल केरनी (जम्मू शहरी), साहिल चिब, जसीन मलिक (सांबा), अनूप गुप्ता (कठुआ), मट्टी (राजोरी) और आकाश खरका (उधमपुर ग्रामीण) सहित युवा जिला अध्यक्ष मौजूद रहे। इस दौरान युवा केंद्रित चर्चा हुई। इसमें बढ़ती बेरोज़गारी, नशीली दवाओं की लत और संस्थागत समर्थन की तत्काल आवश्यकता पर केंद्रित रहीं। पूर्व युवा अध्यक्ष के रूप में अपने अनुभव का हवाला देते हुए, एजाज जान ने युवाओं को सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्रों में सक्रिय रहने के लिए प्रोत्साहित किया। युवाओं की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए उमर अब्दुल्ला युवा सशक्तिकरण के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाएं शुरू की गईं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें