फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu Kashmir Job: देश में कहीं भी रिक्त पदों की जानकारी हासिल कर सकेंगे जम्मू-कश्मीर के युवा

Wed, 31 Aug 2022 03:24 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

सरकार ने जम्मू-कश्मीर करिअर पोर्टल (जेकेईसीपी) का राष्ट्रीय करिअर सेवा (एनसीएस) पोर्टल के साथ एकीकरण किया है। 
 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर के बेरोजगार युवा देश के किसी भी राज्य और संस्थान में रिक्त पदों की जानकारी, करिअर मार्गदर्शन और परामर्श हासिल कर सकते हैं। इसके बाद आवेदन भी कर सकेंगे। सरकार ने जम्मू-कश्मीर करिअर पोर्टल (जेकेईसीपी) का राष्ट्रीय करिअर सेवा (एनसीएस) पोर्टल के साथ एकीकरण किया है। 

विज्ञापन


इससे प्रदेश के युवाओं को अपनी योग्यता और प्राथमिकताओं के अनुसार रोजगार के ज्यादा विकल्प और बेहतर अवसर मिलेंगे। राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञों से चार हजार रोजगार क्षेत्रों में करिअर मार्गदर्शन और 800 से अधिक अनुमोदित परामर्शदाताओं से परामर्श की सुविधा भी मिलेगी।

उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि प्रशासन युवाओं के लिए स्वरोजगार के अवसरों के सृजन पर ध्यान दे रहा है। एकीकरण से प्रक्रिया पारदर्शी होगी। सरकार ने दो लाख युवाओं के लिए मार्गदर्शन का लक्ष्य तय किया है। इन्हें केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं के तहत प्रशिक्षण, परामर्श, वित्त पोषण के अलावा प्रशिक्षण दिया जाएगा, ताकि उन्हें रोजगार पाने में मदद मिले। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि विभिन्न योजनाओं के तहत 5.2 लाख युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ा गया है। वहीं 1.80 करोड़ के रूप में वित्त पोषण विभिन्न बैंक के माध्यम से दिया गया है। प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना के तहत प्रदेश में पिछले वित्तीय वर्ष में विनिर्माण और सेवा इकाइयां स्थापित की गई हैं। वहीं 1.73 लाख नए रोजगार की संभावना तैयार की जा रही है। मिशन यूथ के तहत विभिन्न रोजगार सृजन की पहल शुरू की है। मुमकिन, तेजस्वनी, परवाज जैसी पहल को लागू किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें