संवाद न्यूज एजेंसी
पुरमंडल। इलाके के तीन गांवों के तीन युवा पुलिस में प्रोबेशनरी सब इंस्पेक्टर (पीएसआई) बने हैं। लवली गांव के सुनील शर्मा कठुआ में पासिंग आउट परेड कर बुधवार को घर पहुंचे। परिजनों और गांव के लोगों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।
सुनील शर्मा ने बताया कि कड़ी मेहनत के बाद सफलता मिली है। पिता नानक चंद ने कहा कि बेटे ने पुलिस में जाने के लिए खूब मेहनत की। हमें बेटे पर गर्व है। वहीं, खड़ा मढ़ाना पंचायत के रहने वाले दीपक जम्वाल भी पुलिस अधिकारी बने हैं। उनका भी गांव में भव्य स्वागत किया गया। मंडल गांव के मंजू मांडला भी पुलिस अधिकारी बने हैं। दादा रसाल सिंह ने कहा कि बेटे ने परिवार के साथ ही गांव का भी नाम रोशन किया है। पोते के अफसर बनने में उनके बेटे आंचल सिंह और बहु श्रेष्ठ देवी का बहुत योगदान रहा है।