फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: नौकरी की तलाश छोड़ कारोबार की राह पर जम्मू के युवा

विज्ञापन
विज्ञापन
मिशन युवा...जिला जम्मू में 15 महीने में 1397 कर्ज मंजूर, अपना स्टार्टअप लगाने को तरजीह दे रहे नौजवान
विज्ञापन

दीपक शर्मा
जम्मू। मिशन युवा के तहत जम्मू-कश्मीर के नौजवान अपने सपनों को साकार कर रहे हैं। सरकारी नौकरी के पीछे भागने की बजाय स्वरोजगार शुरू कर सफलता की बुलंदियां छू रहे हैं। करीब 15 महीने में 1397 कर्ज मंजूर किए गए और इतने ही युवाओं ने अपना स्टार्टअप शुरू किया।
अतिरिक्त जिला विकास आयुक्त (एडीडीसी) शेर सिंह मिशन युवा के जिला नोडल अधिकारी हैं। जम्मू जिले में जून 2025 से अब तक कर्ज के लिए 3115 मामले जिला स्तरीय कार्यान्वयन समिति के पास भेजे जा चुके हैं। इनमें 1397 युवाओं को कर्ज दिया गया। कर्ज के 1718 मामले विचाराधीन हैं। कर्ज पाने के बाद ये युवा फूड आउटलेट्स, डेयरी उत्पादन, मछली पालन, क्लोदिंग यूनिट, रेस्तरां सहित विभिन्न स्वरोजगार शुरू कर चुके हैं।
विज्ञापन

जिला रोजगार और परामर्श केंद्र में रोजगार उपनिदेशक जेकेएएस अधिकारी सुनैना सैनी ने बताया कि युवा मिशन के तहत तीन श्रेणियों में कर्ज दिया जाता है। यह है नैनो, सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम (एमएसएमई) और एग्जिस्टिंग। नैनो श्रेणी में नए (फ्रेशर्स) आवेदकों के लिए 10 लाख रुपये तक कर्ज राशि का प्रावधान है। अनुमानित लागत की 65 प्रतिशत राशि तक कर्ज मिल सकता है। महिला आवेदक को 30 फीसदी सब्सिडी यानी एक लाख रुपये तक की छूट है। सामान्य तौर पर 25 प्रतिशत सब्सिडी की छूट रखी गई है।
सैनी ने बताया कि एमएसएमई के तहत 10 लाख से 1.25 करोड़ रुपये तक कर्ज लिया जा सकता है। इस श्रेणी में वो आवेदक आते हैं जो पहले से कारोबार कर रहे हैं और अपने व्यापार को नया रूप देना चाहते हैं। इसमें सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम के लिए अलग-अलग कर्ज राशि का प्रावधान है। इसी तरह एग्जिस्टिंग श्रेणी में भी युवा सवा करोड़ रुपये तक कर्ज प्राप्त कर सकते हैं।
इस तरह करें आवेदन
सुनैना सैनी ने बताया कि कर्ज के लिए मिशन युवा पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। सबसे पहले मिशन युवा पोर्टल पर जाएं या इसके आधिकारिक मोबाइल एप पर रजिस्टर करें। आवेदन पत्र में अपनी व्यक्तिगत और व्यवसाय से जुड़ी सभी आवश्यक जानकारी सही-सही भरें। अपने जरूरी दस्तावेज जैसे पहचान पत्र, निवास प्रमाण पत्र, प्रोजेक्ट रिपोर्ट आदि ऑनलाइन अपलोड करें। विभाग और संबंधित बैंक (जैसे जेएंड बैंक) आपके आवेदन और प्रोजेक्ट की जांच करते हैं जिसके बाद ऋण स्वीकृत किया जाता है।

कर्ज के लिए जरूरी दस्तावेज
1. आधार कार्ड, 2. पैन कार्ड, 3. फोटोग्राफ, 4. कोटेशन परफार्मा इनवाइस, 5. डोमिसाइल सर्टिफिकेट, 6. दिव्यांग सर्टिफिकेट (लागू होने की स्थिति में), 7. डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट, 8.नोटराइज्ड रेंट डीड/एग्रीमेंट

सराहनीय काम कर रही टीम

तोप शेरखानियां में मौजूद जिला रोजगार और परामर्श केंद्र में मिशन युवा के तहत टीम सराहनीय काम कर रही है। यहां आने वाले हर युवा को अच्छे तरीके से सारी प्रक्रिया बताई जाती है। विभाग की उपनिदेशक ने बताया कि पंचायत स्तर पर युवा दूत नियुक्त किए गए हैं। इनकी संख्या लगभग 169 है।
विज्ञापन

बिजनेस हेल्प डेस्क स्थापित
इसके अलावा बिजनेस हेल्प डेस्क स्थापित किए गए हैं। जिले के हर उपमंडल में एसडीएम कार्यालय में मिशन युवा की टीम रहती है। जो लोग अधिक दूरी के कारण यहां जिला कार्यालय में नहीं आ सकते, वे युवा दूत या एसडीएम कार्यालय में टीम से मिलकर कर्ज के लिए आवेदन कर सकते हैं। यहां तक कि डीपीआर भी यही टीम तैयार करती है। चार कंपोनेंट के तहत सारा काम होता है। संस्कृति, पूंजी, क्षमता निर्माण और कनेक्टीविटी। इसके अलावा जागरूकता शिविर और रोजगार मेले भी आयोजित किए जाते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें