जम्मू।
सतवारी पुलिस स्टेशन अंतर्गत रायपुर सतवारी में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक मीरां साहिब के कृष्ण नगर का रहने वाला था। बताया जा रहा है साहिल चौधरी बेसुध अवस्था में रायपुर सतवारी से मिला। इसके बाद उसे जीएमसी में लाया गया । जहां जांच में उसे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।