दोमाना। फ्लांय मंडाल के भूरे चक गांव के एक खेत में रविवार को पाकिस्तानी गुब्बारा पड़ा मिला है। इस बात की जानकारी सुनील शर्मा पुत्र जगमोहन शर्मा निवासी भूरे चक ने तुरंत पुलिस को दी।
सूचना मिलते ही चौकी फ्लांय मंडाल की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और गुब्बारे को अपने कब्जे में ले लिया। मामले की पड़ताल की जा रही है। पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज कर आगे की जांच कार्रवाई शुरू कर दी है। बताते चलें कि पिछले कुछ दिनों से जम्मू संभाग में पाकिस्तानी गुब्बारे लगातार मिल रहे है जो गुप्तचर एजेंसियों के लिए चिंता का विषय बने हुए हैं।