फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: हरकी पौड़ी नहाने गए युवक की डूबने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
-दोस्तों के साथ नहाने गया था बिहार का रहने वाला 23 वर्षीय हितेश
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू।
जल स्रोतों में नहाते हुए डूबने की घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रहीं। रविवार को हरकी पौड़ी स्थित तवी नदी में नहाते हुए एक युवक की डूबने से मौत हो गई। मृतक हितेश पटेल (23) मूल रूप से बिहार का रहने वाला था। जो जम्मू में मजदूरी का काम करता था।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार रविवार दोपहर वह तवी नदी में नहाने के लिए गया। नहाते हुए वह काफी आगे तक निकल गया और पानी की गहराई नहीं भांप सका। इस वजह से वह पानी में डूब गया। हितेश के साथ उसके कुछ दोस्त भी थे। डूबने के बाद उसे बचाने का प्रयास किया गया, लेकिन बचा नहीं पाए। बाद में स्थानीय पुलिस की मदद से उसका शव तवी से बाहर निकाला गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए जीएमसी के शवगृह में रखा गया है। बता दें कि इसी क्षेत्र में पिछले वर्ष जून महीने में ही नहाते हुए दो युवकों की डूबने से मौत हो गई थी। हरकी पौड़ी एक धार्मिक स्थल है। जहां पर बड़े स्तर पर बाहरी राज्यों से कई लोग पहुंचते हैं। गर्मी में जहां नहाने के लिए भी बड़े स्तर पर लोग पहुंचते हैं लेकिन नहाते हुए डूबने की घटनाएं आम हो चुकी हैं। प्रशासन की तरफ से साफ कहा गया है कि अधिक गहराई में जाकर न नहाएं। बावजूद इसके लोग नहीं मानते और इस तरह के हादसे हो जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें