फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नीचे गिरते ही धड़ से अलग हो गया सर

Sun, 24 May 2015 12:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन के नजदीक शालीमार एक्सप्रेस से शनिवार की सुबह गिरने से एक युवक की मौत हो गई। ट्रैक पर गिरते ही युवक का सिर धड़ से अलग हो गया। घटना के वक्त लोगों की भीड़ जुट गई। तभी इसकी जानकारी जीआरपी को दी गई तो जीआरपी ने शव को पहचान होने तक 72 घंटों के लिए जीएमसी के शवगृह में पहुंचा दिया है। इसके साथ ही मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक उन्हें सूचना मिली कि रेलवे स्टेशन के नजदीक पटरी पर गिरने से एक युवक की कट कर मौके  पर ही मौत हो गई। पुलिस ने जांच शुरू की तो युवक की कोई पहचान नहीं हो सकी, लेकिन उसकी उम्र 30-35 के बीच है। शरीर का गेहुंआ रंग, जामुनी रंग की कमीज, काले बाल और स्लेटी रंग की पेंट पहनी थी।

पुलिस ने सारी जानकारी देकर अलग-अलग जगह भेज दी है, ताकि उसके वारिसों का पता चल सके। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ भी की थी, लेकिन युवक के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें