फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: कास्मेटिक सामान की डिलीवरी देने जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
-बख्शी नगर में फ्लाईओवर पर हुआ हादसा बाइक डिवाइडर से टकराई या किसी ने टक्कर मारी, जांच जारी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। शहर के बख्शी नगर क्षेत्र में एक युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। युवक की बाइक बख्शी नगर फ्लाईओवर पर दुघर्टनाग्रस्त हो गई। वह खुद गिरा या किसी वाहन ने टक्कर मारी। यह अभी जांच का विषय है। मृतक अजय कुमार शहर के तालाब तिल्लो का रहने वाला था। वह एक कास्टमेटिक कंपनी में काम करता था।
बुधवार सामान की डिलीवरी देने जाते वक्त यह हादसा हुआ। जानकारी के अनुसार दोपहर करीब तीन बजे यह दुर्घटना हुई। जानकारी मिलते ही उसके साथ काम करने वाले अन्य युवक मौके पर पहुंचे। अजय की पहचान कर उसके घर जानकारी दी। इसके बाद परिजन अस्पताल पहुंचे। दरअसल, हादसा होने के बाद अजय की मौके पर ही मौत हो गई थी। हालांकि उसे स्थानीय लोगों ने जीएमसी पहुंचाया। जहां जांच में डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं पुलिस इस मामले में महेशपुरा चौक पर लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगाल रही है ताकि पता किया जा सके कि सड़क हादसे की वजह क्या रही।
विज्ञापन

एक महीना पहले ही नई बाइक खरीदी थी
अजय के दोस्तों एवं साथ काम करने वाले अन्य युवकों का कहना है कि अजय दोपहर को परफ्यूम की डिलीवरी लेकर निकला था। अभी एक महीना पहले ही उसने बाइक (जेके02डीजे 0540) ली थी। इसी पर वह सवार था। जिस जगह पर अजय की बाइक दुर्घटनाग्रस्त हुई मिली है, उससे पता चलता है किसी वाहन ने उसे टक्कर मारी और उसे काफी दूर तक घसीटा।
विज्ञापन

पांच भाइयों में सबसे छोटा था
जानकारी के अनुसार अजय कुमार पांच भाइयों में सबसे छोटा था। बड़े भाई राज कुमार ने बताया कि हर रोज की तरह सुबह करीब 10 बजे वह घर से खाना खाकर निकला था। दोपहर बाद फोन आया कि सड़क हादसा हो गया है। वे लोग अस्पताल पहुंचे तो पता चला कि मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें