जम्मू। बस स्टैंड पुलिस ने नशा तस्करी में श्रीनगर के रहने वाले दो युवकों को गिरफ्तार किया है। इनमें बासित अहमद और मुनीब फारूक शामिल हैं। यह दोनों कार (जेके01वी-5255) में जा रहे थे। इंदिरा चौक नाके पर पुलिस ने इन्हें जांच के लिए रोका। तलाशी लेने पर नौ ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने केस दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।