फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: मजार से माथा टेक लौट रहे युवक के सिर को कुचलते निकल गई बस, फंसी रह गई हेलमेट

विज्ञापन
विज्ञापन
- बाड़ी ब्राह्मणा के पास दर्दनाक हादसा, बाइक की पिछली सीट पर बैठा था युवक
विज्ञापन

-बस ने पहले बाइक को पीछे से टक्कर मारी, युवक के नीचे गिरते ही ऊपर सिर से गुजर गई
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। पीरबाबा की मजार से माथा टेककर लौट रहे 17 वर्षीय एक युवक की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। तेज रफ्तार बस युवक के सिर के ऊपर से गुजर गई जबकि उसने हेलमेट भी पहन रखी थी। जो सिर पर ही फंसी रह गई। यह हादसा बाड़ी ब्राहमणा के राया मोड़ के पास वीरवार दोपहर को हुआ।
दो युवक बाइक पर जम्मू की तरफ आ रहे थे। बस ने बाइक को पीछे से टक्कर मारी। पिछली सीट पर बैठा युवक जैसे ही नीचे गिरा, बस उसके सिर को कुचलते निकल गई। युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में मामूली रूप से घायल हुए दूसरे युवक गुरमीत कुमार की हालत स्थिर है। मृतक इबरान जम्मू के ज्यूल इलाके में रहता था। वह मूल रूप से बिहार का रहने वाला था। जानकारी के अनुसार इबरान हर वीरवार को कठुआ के नगरी स्थित एक पीरबाबा की मजार पर माथा टेकने जाता था। वीरवार की सुबह भी वह अपने दोस्त के साथ माथा टेकने के लिए गया वहां था। लौटते वक्त जैसे ही दोनों राया मोड़ पहुंचे तो पीछे से आ रही बस ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसा होने के बाद इबरान को जम्मू के मेडिकल कालेज अस्पताल पहुंचाया गया। यहां जांच में डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव का पोस्टमार्टम कर परिवार को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन

गब्बर उठ जा यार, कोई बोलो इसको उठे
हादसे में जान गंवाने वाले इबरान को सभी प्यार से गब्बर कहते थे। जैसे ही उसका शव जीएमसी पहुंचा, दोस्त और रिश्तेदार वहां पहले से मौजूद थे। शायद इसी आस में कि वह जिंदा होगा। अस्पताल पहुंचते ही उसके दोस्त दौड़ते हुए एंबुलेंस तक पहुंचे और उसे बाहर निकालकर स्ट्रेचर पर डालकर अस्पताल के अंदर ले गए। डॉक्टरों ने जांच में उसे मृत घोषित कर दिया। मौत का पता चलते ही वहां मौजूदा इबरान के दोस्त बस एक ही बात बोल रहे थे कि गब्बर उठ जा यार, कोई बोलो इसको कि उठ जाए।
विज्ञापन

बेटे की मौत की खबर सुन बेहोश हो गया बीमार पिता
इबरान के परिवार में उसकी तीन बहनें और एक भाई भी है। पिता टेलरिंग का काम करते हैं। परिवार की आर्थिक हालत कुछ खास नहीं है। अस्पताल पहुंचे इबरान के पिता अबरार बेटे की मौत की खबर सुनकर टूट गए और बेहोश हो गए। वह भी बीमार चल रहे हैं। रिश्तेदारों और दोस्तों ने उन्हें किसी तरह घर पहुंचाया। घर पर इबरान की मां और बहनों का भी रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें