फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: युवाओं को नशे से बचाने में माता-पिता, शिक्षकों की अहम भूमिका

विज्ञापन
विज्ञापन
दोमाना। नशा जम्मू-कश्मीर की युवा पीढ़ी को बर्बाद कर रहा है। इससे युवाओं को बचाने में माता-पिता और शिक्षकों की अहम भूमिका होती है। यह बात टीम जम्मू के अध्यक्ष जोरावर सिंह जम्वाल ने पलौड़ा स्थित सरकारी डिग्री कॉलेज में एनसीसी कैडेट्स, एनएसएस स्वयंसेवकों सहित अन्य छात्रों को मेगा कार्यक्रम में संबोधित करते हुए कहीं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि युवाओं को नशे से बचाने के लिए यूटी प्रशासन को कड़े कानून बनाने चाहिए। नशा तस्करों से सख्ती से निपटना बहुत जरूरी है। उन्होंने छात्रों को समझाया कि कैसे यह खतरा उत्तर भारत के राज्यों में विशेष रूप से जम्मू और कश्मीर में तेज गति से फैल रहा है। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर में नशीली दवाओं का दुरुपयोग नार्को-आतंकवाद का हिस्सा है। एसडीपीओ सुनील सिंह ने छात्रों को नशेे के नुकसान के बारे में विस्तार से बताया। प्रिंसिपल प्रो आशु वशिष्ठ ने छात्रों को नशे से दूर रहने की सलाह दी। इस दौरान प्रो पिंकी मन्हास, विशु राजपूत, मोहम्मद अली, विक्रम चिब, अंकिता मितला, माखन लंगेह, दीपक, विशाल डोगरा, निखिल, मंशित, अखिल, युद्धवीर शामिल थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें