फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शोपियां में युवक का गोलियों से छलनी शव मिला

Mon, 14 Dec 2015 10:06 PM IST
अमृतपाल सिंह बाली/अमर उजाला, श्रीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
दक्षिणी कश्मीर के शोपियां जिले में सोमवार सुबह गोलियों से छलनी एक युवक का शव मिला। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन


मृतक रसिक अहमद खान वषोल्लान गांव का रहने वाला था। वह इलाके में फोटो स्टेट की दुकान चलाता था। शव मिलने के बाद लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया।

जिले के तिरकिवंगाम इलाके में उस समय शोर मच गया जब लोगों ने बिजली के खंभे से बंधा एक शव देखा। शव गोलियों से छलनी था।

लोगों ने इसकी खबर तुरंत पुलिस को दी। स्थानीय लोगों ने मांग की है कि वारदात के पीछे जिसका हाथ है, उसका पता लगाया जाए।

पोस्टमार्टम के बाद शव परिवारवालों को सौंप दिया गया है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि शव के हाथ पीछे की ओर बंधे थे और शरीर पर गोलियों के निशान पाए गए हैं।

प्रारंभिक छानबीन में यह पता नहीं चल पाया है कि वारदात को किसी रंजिश में अंजाम दिया गया या फिर आतंकियों की हरकत है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें