कोट भलवाल। बनतालाब स्थित एक बार रेस्टोरेंट में सीढि़यों से गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार 42 वर्षीय अजय कुमार भट्ट निवासी मुट्ठी अपने एक मित्र के साथ बार में गए थे, जहां वे अचानक सीढ़ियों से गिर गए। मौके पर मौजूद लोगों ने चिनोर पुलिस चौकी को सूचना दी। पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर घायल को जीएमसी जम्मू के लिए भेजा, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिवार को सौंप दिया गया है। संवाद