कोट भलवाल। कृषि विभाग जम्मू द्वारा किसानों को बाजरा जैसे मोटे अनाज के बारे में जागरूक करने के लिए पंचायत घर घैंक में मिलेट कैंपेन कार्यक्रम का आयोजन किया। मुख्य अतिथि पूर्व बीडीसी चेयरमैन कुलदीप राज थे। इस दौरान किसानों को टमाटर और बैंगन के पौधे बांटे गए। कार्यक्रम के बाद एक रोड शो भी आयोजित किया गया, जिसमें 250 से अधिक किसानों और कृषि विभाग के 80 कर्मचारियों ने भाग लिया। कृषि विभाग के एसडीएओ साहिल गंडोत्रा ने किसानों को दैनिक जीवन में मोटे अनाज जैसे बाजरा के महत्व के बारे में जागरूक किया। उन्होंने सभी केंद्र प्रायोजित योजनाओं, एचएडीपी, एमआईडीएच और अन्य सभी योजनाओं पर मिल रही सब्सिडी के बारे में भी जानकारी दी। संवाद