फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: केंद्रीय संस्कृत विवि व जेयू के कठुआ कैंपस में योग का महत्व समझाया

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जम्मू। जम्मू के उच्च शिक्षण संस्थानों में योग सप्ताह का आगाज हो गया। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में शुक्रवार को केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय रणवीर परिसर ने आयुर्वेद व शोध संस्थान के सहयोग से योग केंद्र में कार्यक्रम करवाया। निदेशक प्रो. मदनमोहन झा ने कहा कि योग आज दुनियाभर में फैल चुका है। लोग स्वस्थ हो रहे हैं। नियमित योगाभ्यास से मन, शरीर, आत्मा को स्वस्थ रखा जा सकता है। तनावपूर्ण जीवनशैली में एकाग्रता और शांति प्राप्त की जा सकती है। वहीं, जम्मू विश्वविद्यालय के कठुआ परिसर में भी एक दिवसीय योग कार्यशाला रेक्टर डॉ. मीनाक्षी किलम के संरक्षण में हुई। अकादमिक समन्वयक डॉ. विवेक शर्मा ने दैनिक जीवन में ध्यान के महत्व के बारे में बात की। कहा कि ध्यान भीतर की यात्रा है, जहां हम अस्तित्व की गहराइयों को खोजते हैं। मौके पर डॉ. गोपाल वर्मा, डॉ. राजकुमार मिश्र, डॉ. रतन कुमार पाण्डेय, डॉ. सुमन चन्द्र, डॉ. मदन सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें