फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूलों में इस बार बड़े स्तर पर मनेगा योग दिवस

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। स्कूल शिक्षा विभाग फिट इंडिया मूवमेंट के तहत इस बार योग दिवस बड़े स्तर पर मनाने की तैयारी कर रहा है। स्कूली बच्चों को योग से जोड़ने के लिए एक सप्ताह तक योग से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम होंगे। कोविड के दो साल बाद के बाद ऑफलाइन मोड पर योग दिवस को मनाएगा। स्कूल शिक्षा विभाग दस हजार से अधिक बच्चों को योग से जोड़ने का लक्ष्य लेकर चल रहा है।
विज्ञापन

स्कूल शिक्षा निदेशालय भारतीय योग संस्थान के साथ मिलकर जम्मू संभाग में 15 से 21 जून तक जिला, जोन और स्कूल स्तर पर योग दिवस के उपलक्ष्य में कार्यक्रम आयोजित करेगा। 15 जून को समर और विंटर जोन के स्कूलों से समर योग कैंप का शुभारंभ किया जाएगा। इसके लिए संभाग के सभी जिलों के मुख्य शिक्षा अधिकारियों को दस जून तक स्कूल व स्थान को चिन्हित करना होगा।
16 जून को योग शिविर में निबंध लेखन प्रतियोगिता और संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। 17 जून को योग के साथ रहें घर पर रहें स्लोगन प्रतियोगिता होगी। 18 को ध्यान, मानसिक स्वास्थ्य और तनाव प्रबंधन, 19 को पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता, 20 जून को योग आसन, प्राणायाम और पेंटिंग प्रतियोगिता होगी। 21 जून को संभाग के सभी स्कूलों में योग दिवस मनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें