जम्मू कश्मीर में भारत जोड़ो यात्रा लगातार आगे बढ़ रही है। सोमवार को सुबह 7 बजे यात्रा विजयपुर से शुरू होकर सतवारी चौक तक आएगी। सतवारी चौक पर रैली कर शक्ति प्रदर्शन किया जाएगा। इसमें कई राष्ट्रीय और क्षेत्रीय राजनीतिक दलों के नेताओं के शामिल होने की उम्मीद है।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में कन्याकुमारी से शुरू होकर कठुआ, सांबा और विजयपुर से होती हुई भारत जोड़ो यात्रा कड़ी सुरक्षा के बीच 23 जनवरी को जम्मू पहुंचेगी। कुंजवानी चौक पर भव्य स्वागत के बाद सतवारी चौक से थोड़ा पीछे गुरुद्वारे (अशोक नगर) के पास जम्मू-कठुआ राष्ट्रीय राजमार्ग पर मुख्य कार्यक्रम होगा।
विज्ञापन
यहां सुबह 11 बजे राहुल गांधी का संबोधन होगा। इसके बाद यात्रा सिद्धड़ा स्थित वन सुरक्षाबल मैदान पर रात्रि विश्राम करेगी। शनिवार को जम्मू के नरवाल मंडी इलाके में धमाके के बाद यात्रा के आयोजन स्थलों और राहुल गांधी की सुरक्षा और बढ़ा दी गई है। यात्रा 30 जनवरी को श्रीनगर में शेर-ए-कश्मीर मैदान में संपन्न होगी।
शेड्यूल के मुताबिक सोमवार को सुबह 7 बजे यात्रा विजयपुर से शुरू होकर सतवारी चौक तक आएगी। सतवारी चौक पर रैली कर शक्ति प्रदर्शन किया जाएगा। इसमें कई राष्ट्रीय और क्षेत्रीय राजनीतिक दलों के नेताओं के शामिल होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
यात्रा में दिग्विजय सिंह, जयराम रमेश जैसे बड़े नेता शामिल रहे हैं। प्रदेश कांग्रेस के कार्यवाहक अध्यक्ष रमण भल्ला ने कहा कि रविवार को कुंजवानी और सतवारी चौक पर स्टेज बनाई जा रही है।
इसमें जिला प्रशासन की ओर से सतवारी में एकतरफा हाईवे खुला रखने की बात कही गई है। जिसमें हल्के वाहनों की आवाजाही जारी रहेगी। यात्रा के दौरान जम्मू मार्ग पर राहुल गांधी की पत्रकार वार्ता होगी। पूर्व मंत्री योगेश साहनी के अनुसार शेड्यूल के तहत 24 जनवरी की सुबह 8 बजे यात्रा शीतली (नगरोटा चेक पोस्ट के पास) से शुरू होगी।
नगरोटा के पुराने रूट से होती हुई आर्मी गेट रेंबल उधमपुर तक जाएगी। इसके अगले दिन 25 जनवरी की सुबह 8 बजे यात्रा मैत्रा रामबन से शुरू होकर खोबाग में रुकेगी और दोपहर 2 बजे हरपुरा बनिहाल के लिए रवाना होगी।