जम्मू कश्मीर लिबरेशन फ्रंट (जेकेएलएफ) के अध्यक्ष यासीन मलिक ने पाकिस्तान सरकार को गिलगिट बालटिस्तान को पाकिस्तान के एक प्रांत के रूप में नहीं बनाने का आग्रह किया है।
पाकिस्तानी प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को लिखे एक खत में उन्होंने कहा कि अगर वह ऐसा करते हैं तो पाकिस्तान भारत को कश्मीर पर अपनी रिट को मजबूत करने में मदद करेगा।
यासीन मलिक ने अपनी इस चिट्ठी में यह भी लिखा है कि विभिन्न हलकों में यह बात उठ रही है कि नवाज सरकार पाकिस्तान के साथ गिलगिट बालटिस्तान का विलय करने के लिए एक आम सहमति तक पहुंच सकती है।
इससे जम्मू-कश्मीर को लेकर विवाद पर काफी प्रभाव पड़ेगा। अगर पाकिस्तान गिलगिट बालटिस्तान पर अपनी संप्रभु रिट लगाता है तो फिर भारत के पास उसके साथ कश्मीर एकीकृत करने के लिए एक राजनीतिक और नैतिक अधिकार होगा। देखा जाए तो पाकिस्तान भारत को कश्मीर पर अपना अधिकार मजबूत करने में मदद करेगा।