फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: दो दिवसीय जिला जम्मू वुशू चैंपियनशिप शुरू, अंडर-9 में ओम व कात्यानी को गोल्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जम्मू। दो दिवसीय जिला जम्मू वुशू चैंपियनशिप का आगाज शुक्रवार को भगवती नगर इंडोर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में हुआ। पहले दिन लड़कों के अंडर-9 ओपन वेट में ओम गुप्ता ने स्वर्ण, नमित ने रजत और अद्वित्य ने कांस्य पदक जीता। अंडर-5 में 20 किग्रा से कम भार वर्ग में मिवान ने स्वर्ण, सम्राट ने रजत, आरव और कृष्णा ने कांस्य पदक जीता। अंडर-7 में 21 किग्रा से कम भार वर्ग में दिव्यांश ने स्वर्ण, वेदांत ने रजत, रशप्रीत और आरव ने कांस्य पदक जीता। 28 किग्रा से कम भार वर्ग में धैर्य ने स्वर्ण, रिवान ने रजत और विहान ने कांस्य पदक जीता। अंडर-12 में 44 किग्रा भार वर्ग में भानू ने स्वर्ण, पार्थ ने रजत, नारायण और मनित ने कांस्य पदक जीता। जबकि 52 किग्रा से कम भार वर्ग में विराज ने स्वर्ण, अक्षित ने रजत और शिव स्वरुप ने कांस्य पदक जीता।
लड़कियों के अंडर-9 में 42 किग्रा से कम भार वर्ग में कात्यानी, किरण, सानिया और रेहांशी, अंडर-7 के 21 किग्रा से कम भार वर्ग में रिद्म ने, सुहानी, काव्या और रुहानी, अंडर-12 के 48 किग्रा से कम भार वर्ग में मधु, नवृति, मान्वी और सुयाशी, अंडर-14 के 36 किग्रा से कम भार वर्ग में वर्षा ने स्वर्ण, सुहानी ने रजत, रितु और नसीम ने कांस्य पदक जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतियोगिता में जिले के लगभग 700 खिलाड़ियों ने भाग लिया। आयोजन जम्मू-कश्मीर वुशू एसोसिएशन के तत्वावधान में जिला जम्मू वुशू एसोसिएशन कर रहा है। मुख्यातिथि पार्षद सुच्चा सिंह थे। मौके पर भानू प्रताप, अंकित शर्मा, राजिंदर सिंह, रोहित थकयाल, अभिषेक जम्वाल, अतुल शर्मा, रूचि अमन और कुलदीप सिंह मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें