फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: दिल्ली से दबोचा 28 लाख ठगने वाला शातिर, राजस्थान में भी सात केस

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। क्राइम ब्रांच जम्मू ने कुख्यात ठग को दिल्ली के रोहिनी से गिरफ्तार किया है। चार साल से आरोपी फरार था। वह अलग-अलग जगह रहकर चकमा दे रहा था। खुद को इंडियन कोऑपरेटिव मिशन का मुखिया बताकर जम्मू के रहने वाले व्यक्ति से 28 लाख रुपये ऐंठ चुका था। क्राइम ब्रांच ने अदालत में आरोप पत्र दायर किया है। आगे की कार्रवाई अब अदालत में चलेगी।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार 2019 में मीरां साहिब गाजीपुर कुल्लियां के पूर्ण चंद ने क्राइम ब्रांच के पास शिकायत दर्ज कराई थी। बताया था कि दोस्त राजीव रंजन ने उपेंद्र सिंह नाम के व्यक्ति से पहचान कराई। उपेंद्र सिंह बिहार के छपरा का रहने वाला है। उसने खुद को इंडियन कोऑपरेटिव मिशन का हेड बताया। बताया कि वह उसके साथ कई परियोजनाओं पर जम्मू में काम करना चाहता है। इसके लिए पूर्ण चंद ने उपेंद्र को 28 लाख रुपये दिए, लेकिन बाद में न कोई परियोजना शुरू की और न ही पैसे वापस दिए। शिकायत मिलने के बाद क्राइम ब्रांच ने जांच शुरू की। जरूरी रिकॉर्ड जमा किया। जांच में उपेंद्र पर लगाए आरोप के प्रमाण मिले। पता चला कि वह दिल्ली के रोहिनी और हरियाणा के फरीदाबाद में बारी बारी रहता है। दोनों जगहों पर घर ले रखा है। यहीं नहीं, आरोपी के खिलाफ राजस्थान में फर्जीवाड़े और ठगी के सात मामले दर्ज हैं। क्राइम ब्रांच ने कई बार समन जारी कर उसे जम्मू आने के लिए कहा, लेकिन चकमा देता रहा। अब पुख्ता सूचना पर आरोपी को पकड़ लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें