बिलावर। उपजिले के दूरदराज सदरोता गांव में रविवार को वार्षिक दंगल का आयोजन किया गया, जिसमें बग्गन के राकेश ने पानीपत (हरियाणा) के रमेश पहलवान को हराकर दंगल अपने नाम किया। विजेता पहलवान मुख्य अतिथियों ने 11 हजार रुपये व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।
जानकारी के अनुसार सदरोता गांव में वार्षिक दंगल का आयोजन हुआ, जिसमें प्रदेश सहित पंजाब, हरियाणा व हिमाचल प्रदेश के पहलवानों ने हिस्सा लिया। दंगल में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधायक बनी जीवन लाल व विशेष अतिथि कोहग के सरपंच अमरीक सिंह और सदरोता पंचायत के सरपंच चरण दास मौजूद रहे। बड़ी माली का मुकाबला बग्गन के राकेश और पानीपत के रमेश के बीच हुआ। इस रोमांचक मुकाबले में राकेश ने रमेश को पटकनी देते हुए दंगल पर कब्जा जमाया। दंगल के साथ ही मेले का भी आयोजन हुआ, जिसमें लोगों ने पकवानों का लुत्फ उठाया और महिलाओं ने जमकर खरीदारी की।