फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर के कई इलाकों में अभी भी हालत खराब

Tue, 30 Sep 2014 11:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कश्मीर में आई बाढ़ को लगभग एक माह होने वाला है, लेकिन श्रीनगर शहर और आसपास के कई इलाकों में अभी भी हालात सामान्य नहीं हो पाए हैं। कहीं पानी के बाद भारी बदबू है तो कही बिजली तक मुहैया नहीं हो पाई है। बेमिना, कमरबाड़ी, हमदानिया कालोनी आदि इलाके में पानी सप्लाई तो शुरू हो गया है, लेकिन बिजली न होने से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


स्थानीय निवासी उपदेश कौर ने बताया कि इलाके की हालात बुरी है। पानी आ गया है, लेकिन बिजली की समस्या अभी भी बनी हुई है। फार्म हाउस में मरी दो सौ गायों के शव को उठा लिया गया है। इससे थोड़ी राहत मिली है। स्थानीय लोगों का कहना है कि भारी मात्रा में राहत सामग्री पहुंची है, लेकिन उसे वितरित करने के दौरान लूट मची हुई है। मुलाजिम अपनी मनमर्जी कर रहे हैं।

सरकार को उन पर नजर रखनी चाहिए। उधर, आवश्यक सामान की आपूर्ति नहीं होने से लोगों ने बेमिना चौक पर जोरदार प्रदर्शन किया और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। लोगों का कहना था कि सरकार राहत के बड़े-बड़े वादे कर रही है, जबकि हकीकत में जरूरतमंद लोगों को मदद नहीं मिल पा रही है। इससे कई परिवारों को दो जून का खाना भी नहीं नसीब हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें