फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिल्केश्वर महादेव मंदिर में किया जलाभिषेक

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलावर। भाद्रपद महीने के जेष्ठ सोमवार को बिल्केश्वर महादेव के मंदिर में लोगों ने पहुंचकर शिवलिंग पर जलाभिषेक किया। स्थानीय लोगों के साथ देवल, बिलावर, किशनपुर, सुकराला, बग्गन और अन्य इलाकों से पहुंचे शिव भक्तों को सुबह नौ बजे के बाद कतारों में लगकर भगवान भोले नाथ के जलाभिषेक का इंतजार करना पड़ा। सुबह पांच बजे से ही शिव भक्त मंदिर के प्रांगण में पहुंचना शुरू हो गए थे। यह सिलसिला दोपहर एक बजे तक जारी रहा। बता दें कि बिल्केश्वर महादेव मंदिर को हरिहर मंदिर के नाम से भी जाना जाता है। इस प्रसिद्ध मंदिर में यूं तो हर दिन कई लोग जलाभिषेक करने पहुंचते हैं, लेकिन किसी भी महीने के जेष्ठ सोमवार को जलाभिषेक करने वाले भक्तों की संख्या सैकड़ों में रहती है। इस अवसर पर कई शिव भक्तों ने लोगों को फल इत्यादि भी वितरित किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें