फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जोश से भरी महिला बाइकर्स ने हवा से की बातें

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। विश्व महिला दिवस पर मंगलवार को पर्यटन विभाग की ओर से आयोजित महिला बाइक रैली में बाइकर्स ने जोश दिखाया। उन्होंने सुरुईंसर, मानसर और मनवाल का रोमांचित सफर तय किया। रैली में तीन महिला पुलिस कर्मियों समेत 47 प्रतिभागियों ने हिस्सा लेकर दिखाया कि वह हर क्षेत्र में आगे रहने के लिए सक्षम हैं।
विज्ञापन

बाइक रैली को पद्मश्री पद्मा सचदेव पीजी महिला कॉलेज गांधीनगर से डिप्टी मेयर पूर्णिमा शर्मा और प्रिंसिपल प्रो. संगीता नागरी ने पर्यटन निदेशक विवेकानंद राय की मौजूदगी में हरी झंडी दिखाई। डिप्टी मेयर ने महिला बाइकर्स की प्रशंसा करते हुए कहा कि आज हमारी बेटियां किसी से कम नहीं हैं। वह हर क्षेत्र में उत्कृष्ट हैं। पर्यटन निदेशक ने कहा कि इस बाइक रैली से महिलाओं को हर लक्ष्य हासिल करने का संदेश दिया। महिलाएं कड़ी मेहनत और लग्न से हर लक्ष्य हासिल कर सकती हैं। मानसर में सरपंच सुनीता देवी और मानव विकास प्राधिकरण सुरुईंसर के सीईओ गुरविंदर जीत सिंह ने महिला बाइकर्स का स्वागत किया। युवा सामाजिक कार्यकर्ता और बाइकर प्रीति चौधरी ने कहा कि हम यहां महिला सशक्तीकरण, मान्यता और समाज में समावेश बढ़ाने के लिए एक-दूसरे का समर्थन करने लिए आए हैं। बाइक रैली से जम्मू-कश्मीर में साहसिक पर्यटन को नई गति मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें