फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: छात्रों ने प्राथमिक डेटाबेस को संकलित करना सीखा

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। केंद्रीय विश्वविद्यालय जम्मू की ओर से वीरवार को एक्सेसिंग डेटाबेस ऑन इंडियन इकोनॉमी पर एक दिवसीय कार्यशाला हुई। इसमें रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया जम्मू के सहायक सलाहकार डॉ. मोहम्मद अनवर मुख्य रूप से उपस्थित रहे। उन्हाेंने आरबीआई के सार्वजनिक डोमेन पर उपलब्ध भारतीय अर्थव्यवस्था पर डेटाबेस तक पहुंचने के बारे में विस्तार से विचार-विमर्श किया।
विज्ञापन

उन्होंने वास्तविक क्षेत्र, बैंकिंग, कॉर्पोरेट, बाहरी क्षेत्र और वित्तीय बाजार के डेटाबेस पर चर्चा की। सीयू के छात्रों को आरबीआई के भुगतान प्रणाली डेटाबेस का उपयोग करने के बारे में जानकारी दी। एक दिवसीय कार्यशाला में प्राथमिक डेटाबेस को संकलित करने के लिए विभिन्न सर्वेक्षण पद्धतियों के साथ-साथ सामाजिक आर्थिक संकेतक डेटाबेस एकत्र करने और प्रकाशित करने के लिए आरबीआई की पहल पर भी चर्चा की गई। केंद्रीय विवि जम्मू के कुलपति प्रो. संजीव जैन ने अर्थशास्त्र विभाग द्वारा की गई पहल की सराहना की। इसके साथ ही सीयू जम्मू के राजिंदर शर्मा सभागार में अंतरराष्ट्रीय भ्रष्टाचार दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम हुआ। इसमें नगर निगम जम्मू के मेयर राजिंदर शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें