ज्यौड़ियां। खौड़ पीएचई कार्यालय में बुधवार को अस्थायी कर्मचारियों की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता डिवीजन अखनूर के प्रधान प्रदीप कुमार शर्मा ने की। उन्होेंने कहा कि पीएचई में अस्थायी कर्मी के रूप में सेवा देते हुए बीस साल बीत गए हैं। इन बीस साल में जितनी भी सरकारें आईं आज तक किसी ने हमारी सुध नहीं ली। हम सात फरवरी से काम छोड़ हड़ताल पर जा रहे हैं। इस बार हमारा साथ स्थायी कर्मचारी भी दे रहे हैं जो एक युनाइटेड फ्रंट बना है। क्योंकि अस्थायी कर्मियों को अभी तक आश्वासन ही मिले हैं। इसके चलते हमें इस बार यह कदम उठाना पड़ा हैं। प्रदीप कुमार ने कहा कि इस हड़ताल में स्थायी कर्मियों का डीसीपी तथा रिकवरी का मसला भी है, लेकिन इससे पहले सरकार अस्थायी कर्मियों की रेग्युलर पालिसी व बकाया वेतन देने का सरकार की तरफ से कोई ऐलान नहीं किया जाता तब तक हमारी हड़ताल जारी रहेगी। अगर में क्षेत्र के लोगों को पेयजल की परेशानी आती है तो उसकी जिम्मेदार सरकार होगी। संवाद