बाड़ी ब्राह्मणा। इलाके में एक युवक की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। जानकारी के अनुसार राजेश सिंह पुत्र दुर्गा सिंह निवासी वार्ड नंबर-10 डोलिया किसी काम से बुधवार सुबह छह बजे के ईंडेन गैस एजेंसी के सामने रेलवे चौक के पास से बाइक से जा रहा था। उसे अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे उसकी मौत हो गई। मौके पर जुटी भीड़ ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने शव को जीएमसी भेज दिया। इस संदर्भ में मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। मृतक उधमपुर के बटल क्षेत्र का रहने वाला था।