फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी के आते ही मेडिकल कालेजों की कवायद तेज

विज्ञापन
विज्ञापन
रियासत में नये पांच मेडिकल कालेजों के निर्माण की कवायद तेज हो गई है। जम्मू संभाग में कठुआ, राजोरी और डोडा के अलावा कश्मीर संभाग में अनंतनाग तथा बारामुला में मेडिकल कालेज खोले जाने हैं।
विज्ञापन


इन कालेजों के निर्माण के लिए नोडल अधिकारियों को अगस्त के अंत तक जरूरी दस्तावेज तैयार करने को कहा गया है। इसके बाद एमसीआई की टीम के दौरे के बाद हरी झंडी मिलने पर भूमि अधिग्रहण पर काम किया जाएगा।

नये कालेजों के लिए जिला स्तर के नये अस्पतालों के अलावा कृषि, सेरीकल्चर और राज्य भूमि को अधिग्रहण करने का प्रस्ताव है।

एक अस्पताल में होंगे 300 बेड

जीएमसी के प्रिंसिपल डा. घनश्याम देव गुप्ता के अनुसार नये कालेजों के लिए एमसीआई के नियमों के तहत काम करने को कहा गया है।

भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया में नोडल अधिकारी, स्वास्थ्य निदेशक जम्मू और श्रीनगर से समन्वय बनाकर काम करेंगे।

एक नोडल अधिकारी ने बताया कि नए मेडिकल कालेजों के साथ प्रस्तावित पांच जिला अस्पतालों को अपग्रेड करके 200 बेड से 300 बेड किया जाएगा।

इसमें प्रति जिला अस्पताल पर 30 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। एमसीआई के नियमों के तहत मेडिकल कालेजों के लिए सभी दस्तावेज प्रक्रिया पूरी की जा रही है।

सभी जगह तेजी से शुरू होगा काम

एमसीआई टीम के आगामी सितंबर में मेडिकल कालेजों के लिए दौरा करने की उम्मीद है।

स्वास्थ्य विभाग के प्रोजेक्ट में प्रस्तावित कठुआ जिला अस्पताल की 104 कनाल और पुराने जिला अस्पताल की 22 कनाल जमीन के अलावा मेडिकल कालेज के लिए सौ कनाल अतिरिक्त जमीन के अधिग्रहण पर काम होगा।

इसके लिए नए जिला अस्पताल से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर सहार खड्ड पर सरकारी जमीन को अधिग्रहण करने का प्रस्ताव है।

जिला राजोरी में नये अस्पताल की 69 कनाल और पुराने अस्पताल की 35 कनाल जमीन के अलावा 40 कनाल अन्य जमीन को अधिग्रहण करने का प्रस्ताव है।
विज्ञापन

एक कॉलेज के लिए चा‌ह‌िए 104 कनाल जमीन

नए जिला अस्पताल के पास ही कृषि विभाग की 20 कनाल भूमि को भी अधिग्रहण करने का प्रस्ताव है।

डोडा नए जिला अस्पताल की 70 कनाल और पुराने अस्पताल की 30 कनाल भूमि के अलावा सेरीकल्चर विभाग से 32 कनाल जमीन को अधिग्रहण करने पर काम होगा।

एमसीआई के नियमों के तहत प्रति मेडिकल कालेज के लिए 104 कनाल की भूमि की जरूरत है। नए मेडिकल कालेजों से जम्मू संभाग में तीन सौ मेडिकल सीटों में इजाफा होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें