जम्मू तवी रिवर फ्रंट की डीपीआर तीन साल पहले फाइनल होने के बाद भी अभी तक काम शुरू नहीं हो पाया है। मसला अब स्टेट लेवल कमेटी पास लटका हुआ है। यहां से हरी झंडी मिलने क बाद काम शुरू होगा। प्रोजेक्ट के लिए साल 2018 में 150 करोड़ मंजूर हो चुका है। इस पर कुल 400 करोड़ रुपये की राशि खर्च की जानी है। पहले डीपीआर में लगी आपत्तियों को जेडीए द्वारा दूर किया गया बाद में इसे मंजूरी के लिए भेजा गया।
वहीं, खनन, वन और अन्य विभागों से होने वाली कार्रवाई पूरी की जा चुकी है। रिवर फ्रंट कुल दस किलोमीटर तक बनना है। यह नगरोटा से भगवती नगर तक बनाया जाना है। इसके दोनों ओर सौंदर्यीकरण के अलावा अन्य काम होने है। कृत्रिम झील प्रोजेक्ट का निर्माण भी होना है। इससे रिवर की खूबसूरती बढ़नी है। इसके अलावा होटल और अन्य मनोरजन की सुविधा भी दी जानी है।
काम को लेकर कार्रवाई पूरी कर ली गई है। इससे मंजूरी के लिए भेजा गया है। अनुमति के बाद इस पर तेज गति से काम करवाया जाएगा। शहरवासियों को बेहतर सुविधा दी जाएगी। - रोहित खजुरिया, बीसी, जम्मू डेवलपमेंट अथॉरिटी