तालाब टिल्लो स्थित फैक्ट्री की महिलाओं को मासिक धर्म स्वच्छता के प्रति जागरूक करतीं मिशन शक्त
जम्मू। मिशन शक्ति एचईडब्लू ने मासिक धर्म स्वच्छता पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजित किया। तालाब तिल्लो स्थित एक फैक्ट्री में मिशन के अधिकारियों ने महिला कर्मचारियों को मासिक धर्म,इसके महत्व और प्रथाओं की जानकारी दी। अधिकारियों ने सरल शब्दों में इसे समझाया और स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने के लिए कहा। टीम ने महिलाओं को सेनेटरी पैड को बदलने और इनके निस्तारण के तरीके को समझाते हुए इनका वितरण भी किया। ब्यूरो