फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: नाले, नालियां और सफाई पर दिया जाए ध्यान

विज्ञापन
नगर निगम के आयुक्त वार्ड नंबर 7 0 का दौरा करते हुए
विज्ञापन
जम्मू। वार्ड नंबर 69 और 70 में समस्याओं का नगर निगम निदान करेगा। लोगों को बेहतर सुविधाएं देगा। यह बात
विज्ञापन

जम्मू नगर निगम के आयुक्त ने सैनिक कॉलोनी के वार्ड नंबर 69 और 70 का व्यापक दौरे के दौरान कही। इस मौके पर आयुक्त को विकास कार्य, जलनिकासी व्यवस्था, सफाई, नालियों और नालों की समस्याओं पर जानकारी दी गई। लोगों का कहना है कि नालियां कम गहरी हैं। इस बारिश में जल भराव की समस्या पेश आती है। नालियों को गहरा किया जाए। नालों से भी मलबा हटाया जाए। वार्डों में सफाई का विशेष ध्यान दिया जाए। डंपिंग साइटों को हटाया जाए। इसके अलावा लोगों ने स्ट्रीट लाइटों को ठीक करने का भी आग्रह किया। इस मौके पर डा. देवांश यादव ने कहा कि लोगों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल किया जाएगा। वार्डों में जन संवाद कार्यक्रम करवाए जा रहे हैं। बजट की डिमांड की जाएगी और काम करवाए जाएंगे। इस मौके पर संयुक्त आयुकत हेल्थ एंड सेनीटेशन अब्दुल सत्तार, लोकेश गुप्ता और अन्य मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें