अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। कटड़ा में चल रहे अंडर-19, 23 और सीनियर वर्ग में महिला खिलाडियों ने मैदान में पसीना बहाया है। महिला खिलाड़ी बैटिंग और विकेट कीपिंग के गुर सीख रही हैं। बैटिंग में भी हाथ आजमा रही हैं। अभ्यास के बाद ये महिला खिलाड़ी अन्य प्रदेशों में होने वाले मैचों में जीत के लिए भिड़ेंगीं।
बुधवार को अभ्यास सबसे पहले शिविर में खिलाड़ियों ने बल्लेबाजी सीखी। इसके बाद विकेट कीपिंग पर अभ्यास किया। देर शाम तक महिला खिलाड़ी मैदान में डटी रहीं।
उधर, जम्मू कश्मीर क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से खिलाड़ियों का चयन करने के लिए जम्मू, कटड़ा और श्रीनगर में शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इसमें जम्मू संभाग के लिए अंडर-16 लड़कों टीम के लिए खिलाड़ियों को शार्ट लिस्ट किया जाएगा। इसके बाद खिलाड़ी टीम का हिस्सा बनेंगे।
इसी तरह जम्मू और कटड़ा में शिविर बुधवार से शुरू हो गए हैं। यह 30 जून तक जारी रहेगा। श्रीनगर में शिविर 24 जून से आरंभ हुआ। यह पांच दिनों तक चलेगा।
500 से 600 खिलाड़ियों का ट्रायल
प्रशासनिक सदस्य बिग्रेडियर अनिल गुप्ता ने कहा कि शिविरों के माध्यम से 500 से 600 खिलाड़ियों का ट्रायल होता है। इसक बाद 150 खिलाड़ियों को चुना जाता है। इनकी टीमें बनाई जाती हैं और मैच खेलाए जाते हैं। अब शिविरों के माध्यम से फाइनल चयन हो रहा है। उन्होंने कहा कि मैच करवाने के लिए कटड़ा में नवनिर्मित टर्फ विकेट तैयार किया गया है। करीब चार माह का समय पिच तैयार करने में लगा है। आज इसका भी शुभारंभ कर दिया गया है।
बॉलिंग स्किल कैंप 26 जून से सात जुलाई तक
जम्मू कश्मीर क्रिकेट एसोसिएशन के प्रशासनिक सदस्य बिग्रेडियर अनिल गुप्ता और मिथुन मन्हास ने माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के खेल निदेशक ध्रुव महाजन को स्मृति चिह्न किया। इसी तरह का बॉलिंग स्किल कैंप 26 जून से सात जुलाई तक एसके स्टेडियम श्रीनगर में शुरू होगा। उन्होंने कहा कि श्रीनगर में बॉलिंग शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। खिलाड़ी इसमें बॉलिंग का अभ्यास करेंगे।
-