फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: महिला ने चार बच्चों को जन्म दिया, एमसीएच में उपचाराधीन

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। डोडा निवासी एक महिला ने एसएमजीएस अस्पताल जम्मू में चार नवजात को जन्म दिया है। ये सभी बच्चे प्रीमेच्योर हैं और उन्हें एमसीएच (जच्चा-बच्चा) गांधीनगर अस्पताल में शिफ्ट करके न्यूनेटल और एक निको यूनिट में उपचार दिया जा रहा है। एसएमजीएस (जच्चा-बच्चा) अस्पताल में यह पहला ऐसा मामला है जब किसी प्रसव मामले में एक महिला ने एक साथ चार बच्चों को जन्म दिया है।
विज्ञापन

एमसीएच के चिकित्सा अधीक्षक डाॅ. अरुण शर्मा के अनुसार चारों बच्चों को उपचार दिया जा रहा है और प्रीमेच्योर (समय पूर्व) हुए बच्चों को अभी 15 से 20 दिन अस्पताल में रखना पड़ेगा। मां नसीमा ने कहा कि यह अल्लाह की मर्जी है और हम सभी बच्चे अपने पास रखेंगे। पिता मोहम्मद दीन का कहना है कि मैं सभी बच्चों की अच्छी तरह से परवरिश करूंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें