फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: उम्मीद से आत्मनिर्भर तक महिला सशक्तीकरण की मिसाल बनीं नाहिदा

विज्ञापन
विज्ञापन
- एनआरएलएम के सहयोग से बांदीपोरा में खोला सिलाई केंद्र, 320 महिलाओं को दें रही प्रशिक्षण
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बांदीपोरा। बांदीपोरा की नाहिदा ने उम्मीद योजना के जरिये आत्मनिर्भर बनकर महिला सशक्तीकरण की मिसाल कायम की है। जेके राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) के सहयोग उन्होंने सिलाई केंद्र खोला है। इसमें 320 महिलाओं को प्रशिक्षित किया जा रहा है। यह पहल आर्थिक स्वतंत्रता और उद्यमिता को बढ़ावा देने के साथ महिलाओं के लिए रोजगार के अवसर पैदा करेगी।
विज्ञापन

बीएड के बाद नाहिदा एनआरएलएम के साथ जुड़ीं। उन्हें एक स्वयं सहायता समूह का नेतृत्व करने के लिए चुना गया। अब नाहिदा कौशल भारत कार्यक्रम के तहत एक सिलाई सेंटर चला रही हैं। इसमें 320 महिलाओं को नामांकित किया गया है और उन्हें प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। नाहिदा ने बताया कि उनका लक्ष्य महिलाओं को सशक्त बनाना है। उनका मानना है कि सेंटर महिलाओं की आर्थिक स्थिति मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम होगा। प्रशिक्षुओं ने कहा कि हम इस प्रशिक्षण केंद्र की स्थापना करने और हमें अवसर प्रदान करने के लिए एनआरएलएम की आभारी हैं। यहां से प्रशिक्षण पूरा करने के बाद हम आजीविका कमाने और अपने परिवारों का समर्थन करने में सक्षम होंगी। इस पहल ने उद्देश्य और सशक्तीकरण की भावना पैदा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें